प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ईडी की यह कार्रवाई केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के दबाव में द्वेषपूर्ण तरीके से की जा रही है। कांग्रेसजनों ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज़ दबाने की साज़िश करार दिया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान “ईडी मुर्दाबाद”, “भूपेश बघेल संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से जयस्तंभ चौक गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन-जिन कांग्रेस नेताओं को ईडी के जरिए परेशान किया जा रहा है, उनके साथ पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट खड़ी है।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने किया इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कृष्णा दुबे, पूर्व सचिव पुरुषोत्तम पटेल, महामंत्री रतिराम कोसमा, विकास चोपड़ा, प्रेमचंद क्षीरसागर, चमेली साहू, रीता सोनी, आंचल प्रकाश साहू, सुमीत शर्मा, निर्देश पटेल, रवि जायसवाल, मेघनाथ साहू, रोहित सागर, देवेंद्र साहू, वैभव शर्मा, कमल टूवानी, आबिद खान, ललित रात्रे, दाऊद खान, अनिल चेनानी, अजय नोन्हारे, यस पर्चानी, विकी तिगाला, संतोष चौधरी, सुनील मांडवी, नारायण साहू, जुगेंरा कमलेश श्रीवास्तव, मनीष पारकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में कहा कि ईडी का राजनीतिक उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भूपेश बघेल सहित सभी कांग्रेस नेताओं के समर्थन में संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।




















