Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

पैरा फूटु (मसरुम)बना ज़हर! बालोद के मुड़खुसरा में एक ही परिवार के 13 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार

 बालोद|बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक अंतर्गत मुड़खुसरा गांव से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। एक ही परिवार के 13 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। सभी को रात में अचानक उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित सभी लोग एक शोक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें कुछ मेहमान दूसरे गांव से भी आए थे। कार्यक्रम के बाद सभी ने घर में बना खाना खाया, जिसमें मुख्य रूप से पैरा फूटू (मशरूम सब्जी) परोसी गई थी। खाना खाने के कुछ घंटों के भीतर ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

परिवार के 13 सदस्य, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, को गंभीर हालत में डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने सभी का तत्काल इलाज शुरू किया और भर्ती कर लिया गया।

फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि संभवतः भोजन में मौजूद किसी जहरीले तत्व या फफूंदयुक्त पैरा फूट के कारण यह हालत बनी।

 प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार के अनजाने खाद्य पदार्थों का सेवन सावधानी से करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!