रायपुर, छत्तीसगढ़ के लिए एक बार फिर गर्व का मौका आया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राज्य के सात नगरीय निकाय देशभर में अपनी चमक बिखेरने वाले हैं। नई दिल्ली में 17 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ेंगी।
इस मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे।
तीन शहरों को मिलेगा प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड
बिलासपुर नगर निगम (3 से 10 लाख की आबादी वाले बड़े शहर):
स्वच्छता के बेहतरीन कामों के लिए
कुम्हारी नगर पालिका (20-50 हजार आबादी वाले छोटे शहर):
स्वच्छ शहरों की रेस में शानदार प्रदर्शन
बिल्हा नगर पंचायत (20 हजार से कम आबादी वाले बेहद छोटे शहर):
सफाई में दिखाया दम, मिलेगा प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड
रायपुर को मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड
राजधानी रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के खास कामों के लिए केंद्रीय मंत्रालय की ओर से मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड मिलेगा।
🌟तीन और शहरों की सुपर एंट्री एसएसएल लीग में
इस साल शुरू की गई “सुपर स्वच्छता लीग” (SSL) में भी छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने अपनी जगह बनाई है:
अंबिकापुर नगर निगम (50 हजार से 3 लाख आबादी)
पाटन नगर पंचायत (20 हजार से कम आबादी)
बिश्रामपुर नगर पंचायत (20 हजार से कम आबादी)
इन शहरों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टॉप 200 में अपनी जगह बनाई है।
मुख्यमंत्री की बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी विजेता निकायों को बधाई देते हुए कहा:”यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। स्वच्छता की दिशा में किए गए प्रयास अब रंग ला रहे हैं। ये उपलब्धि हमारे नगरीय प्रशासन, निकायों और आम लोगों के मिलकर किए गए काम का नतीजा है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के और भी कई शहर राष्ट्रीय स्तर पर चमकते नजर आएंगे।
साफ-सुथरे शहर, सजग नागरिक और सक्रिय प्रशासन – छत्तीसगढ़ का मॉडल अब देश भर में बन रहा है मिसाल।




















