बालोद। जिले की शान बन चुकी भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी किरण पिस्दा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने मेज़बान टीम थाईलैंड को 2-1 से हराया, और इस शानदार जीत के साथ 2026 एशिया कप के लिए क्वालिफाई किया।
इस उपलब्धि से गदगद बालोदवासियों ने किरण की सफलता को पूरे जिले की जीत बताया। इस अवसर पर बालोद चेंबर ऑफ कॉमर्स ने अपने नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश सांखला के नेतृत्व में किरण पिस्दा का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया।
सम्मान स्वरूप किरण को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। अध्यक्ष सांखला ने कहा कि किरण सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा हैं। उनका संघर्ष और सफलता ग्रामीण परिवेश से निकलकर कुछ कर दिखाने का प्रमाण है।




















