प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

राजहरा में चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी कौआ को कुछ घंटों में दबोचा,कई मामलों में पहले से था नाम

 

बालोद/राजहरा। राजहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी कार्तिक नेताम उर्फ कौआ आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से एक लोहे का चाकू भी बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी सचिन राजपूत अपने दोस्त मनीष पिल्लई के साथ मोटरसाइकिल से वार्ड क्रमांक 2 में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी कार्तिक नेताम ने रास्ता रोककर दोनों से गालीगलौज शुरू कर दी। जब विरोध किया गया, तो वो बेकाबू हो गया और चाकू से सचिन पर वार कर दिया। गनीमत रही कि सचिन ने वक्त रहते गर्दन नीचे कर ली, जिससे ओंठ और कोहनी पर गहरा जख्म हुआ।

हमले को देख मनीष बीच-बचाव में आया, लेकिन आरोपी ने उस पर भी चाकू से पेट के दाहिनी ओर वार कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही राजहरा पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश और एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा और थाना प्रभारी रवि शंकर पांडे के नेतृत्व में टीम ने कुछ ही घंटों में कार्तिक नेताम उर्फ कौआ को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की और उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, कार्तिक उर्फ कौआ आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ राजहरा थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी के साथ एएसआई कांता धीरेंद्र, आरक्षक छन्नू बंजारे, योगेन्द्र सिन्हा, खिलावन सिन्हा, झाम सिंह कोमरे, दीपक यादव और सुरेंद्र देशमुख की अहम भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!