Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद में नकली सीमेंट का सिंडिकेट बेनकाब, 62 साल का कारोबारी गिरफ्तार

अल्ट्राटेक के नाम पर नकली सीमेंट बेचने वाला गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में जप्ती

बालोद| अर्जुंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बेचने वाले कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय चंद्र धाक अपनी ईंट फैक्ट्री में फ्लाई ऐश मिलाकर सीमेंट तैयार कर रहा था और उस पर अल्ट्राटेक कंपनी का लेबल लगाकर बाजार में बेच रहा था।

कंपनी के कोलकाता ऑफिस से आए फील्ड ऑफिसर विशाल मंडल ने अर्जुंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक ग्राम मोहदीपाट स्थित वैभव ट्रेडर्स के संचालक विजय धाक अपनी गब्दी स्थित फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी में अल्ट्राटेक के नाम का दुरुपयोग करते हुए मिलावटी सीमेंट तैयार कर बेच रहा था।

शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, एएसपी मोनिका ठाकुर और एसडीओपी राजेश बागड़े के निर्देश पर थाना प्रभारी जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने पहले मोहदीपाट स्थित दुकान पर दबिश दी, जहां से 25 बैग मिलावटी सीमेंट बरामद किए गए।

इसके बाद आरोपी के गब्दी स्थित फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में छापा मारा गया। वहां से 584 बैग नकली अल्ट्राटेक सीमेंट, सीमेंट में मिलावट करने की मशीन, पैकिंग सामग्री, और खाली बैग जब्त किए गए।

फील्ड ऑफिसर की पुष्टि के बाद आरोपी विजय धाक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेन्द्र साहू, प्रआर छत्रपाल डहरिया, आरक्षक दमन वर्मा, पंकज तारम, उमेश पांडेय, तेजराम साहू और अंकेश्वर श्रीवास की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!