प्रदेश रूचि

बालोद: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के दौरे की तैयारी तेज, अरुण वोरा ने संभाली कमान

बालोद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 07 जुलाई को रायपुर में किसान-जवान-संविधान जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर बालोद जिले में संगठनात्मक तैयारियाँ  तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बालोद स्थित राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दुर्ग के पूर्व विधायक एवं बालोद जिला प्रभारी अरुण वोरा की अगुवाई में संगठन की रूपरेखा तय की गई। डौंडी-लोहारा विधानसभा प्रभारी अयूब खान और बालोद विधानसभा प्रभारी मेहुल मारु भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अरुण वोरा ने जनसभा की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसंपर्क और अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक को विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, प्रशांत वाला बोकाडे, मेहुल मारु, और अयूब खान ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला आदिवासी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष लता कोर्राम का सम्मान भी किया गया। संचालन महामंत्री रतिराम कोसमा ने किया।

बैठक में कांग्रेस परिवार के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

भैया राम सिन्हा, पुरुषोत्तम पटेल, रामजीभाई पटेल, कृष्णा दुबे, मिथिलेश नूरटी, राजाराम ताराम, भोलाराम देशमुख, राजू प्रभाकर, गिरीश चंद्राकर, साजन पटेल, तामेश्वर साहू, भोजराज साहू, संतु राम पटेल, कोमेश कोर्राम, गोपाल प्रजापति, आंचल साहू, अनिल यादव, कांति भूषण साहू, कोदूराम दिल्लीबार, टोमन साहू, ओमकार महमला, युवराज साहू,  प्रतिभा भोमिया, गुलशन चंद्राकर,  मीना साहू, रुपेश यादव, भूपेश नायक,  चमेली साहू, रवि जायसवाल,  संतोषी ठाकुर,  सुचित्रा साहू, जयप्रकाश यादव, हेमंत कुमार यादव, अनिल चेनानी, कासीमुद्दीन कुरैशी, विनोद शर्मा, प्रेमचंद क्षीरसागर, शेख मतीन, सादिक अली, शिव प्रसाद बालाजी, पुनीत राम सेन, पलटन सिंह भू आर्य, वैभव शर्मा, ऐनु राम साहू, यज्ञदेव पटेल, रोहित सागर, धीरज उपाध्याय, ओम प्रकाश गजेंद्र, देवेंद्र साहू, कमलेश श्रीवास्तव, नरेंद्र सिन्हा, मनोज ठाकुर, चित्रांश गेंद्र, नोवेल दीप, यश हिरवानी, विक्की तिगाला, नारायण साहू, वासुदेव साहू, राजकुमार प्रभाकर, वैभव साहू, गोपी हिरवानी, चंद्रिका प्रसाद चंद्राकर, आशिफ गहलोत, संजय बारले, हेमंत पटेल, दिनेश कुमार साहू, अभिषेक यादव, रिजवान तिगाला, उस्मान राजा, लखन निषाद, मेघनाथ साहू, खूबलाल, दिनेश्वर साहू, और आयुष राजपूत शामिल रहे।

बैठक में सभी ने एक स्वर में आगामी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!