Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

निको माइनिंग के सामने कीचड़ से राहत: मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा के प्रयास रंग लाए

(बालोद)।कुसुमकसा क्षेत्र के ग्रामीणों को अब राहत मिली है। निको माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड गिधाली के सामने लंबे समय से कीचड़ और दुर्घटनाओं की समस्या बनी हुई थी, जिस पर अब स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी) के हस्तक्षेप से तत्काल कार्रवाई की गई है।

दरअसल, निको माइनिंग साइट पर हर दिन सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही होती है, जिससे नेशनल रोड पर मिट्टी और डस्ट गिरकर कीचड़ का रूप ले लेता था। इसका सबसे ज्यादा असर दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा था, जो फिसलकर घायल हो रहे थे। हाल ही में एक बाइक सवार अपने परिवार के साथ दल्ली जाते वक्त माइनिंग प्लांट के सामने कीचड़ में गिर गया था। ऐसे कई हादसे पहले भी हो चुके हैं।

इस स्थिति से परेशान होकर ग्राम पंचायत गिधाली की सरपंच ने मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मंडल अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँचकर निको माइनिंग प्रबंधन से बात की और तुरंत ग्राइंडर ट्रैक्टर बुलवाकर सड़क की सफाई करवाई। कीचड़ हटाने के बाद पानी छिड़ककर सड़क को व्यवस्थित किया गया।

अब ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो रही है। मंडल अध्यक्ष ने माइनिंग कंपनी को रोजाना सफाई सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा आईं तो भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जन मिलकर कंपनी के सामने धरना देंगे।

इस दौरान भाजपा नेता कृष्णकांत साहू, देवेंद्र साहू, संदीप साहू, ग्राम पंचायत चिपरा के सरपंच यश राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!