प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

दल्लीराजहरा में ‘संकल्प से सिद्धि’ चौपाल: मुस्लिम समाज के बीच पहुंचा मोदी सरकार का संदेश, घायल स्वाधीन जैन से मिलने पहुंचे मोर्चे के दिग्गज नेता

बालोद | दल्लीराजहरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की विकास यात्रा को समर्पित ‘संकल्प से सिद्धि‘ अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा दल्लीराजहरा नगर के गायत्री मंदिर परिसर में विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में मुस्लिम समाज से जुड़ी योजनाओं और हाल ही में लाए गए वक्फ बिल को लेकर गहन चर्चा हुई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस आयोजन में शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री डॉ. सलीम राज, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद और उत्तर प्रदेश से आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शद्दाम मौजूद रहे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुस्लिम समाज के लिए शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, हज सब्सिडी और स्वरोजगार योजनाओं में किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया।

नए वक्फ बिल को मुस्लिम समाज के लिए हितकारी बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह कानून पारदर्शिता, सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करता है। अल्पसंख्यक समुदाय तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संदेश इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य रहा।

घायल स्वाधीन जैन से मिलने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता

चौपाल के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पूरी टीम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन के निवास पहुंची। हाल ही में एक दुर्घटना में घायल हुए स्वाधीन जैन का इलाज भिलाई अस्पताल में चला, अब वे घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

उनका हालचाल जानने पहुंचे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शद्दाम, प्रदेश महामंत्री शाहिद खान और मखमूर इकबाल खान, प्रदेश मंत्री रफीक खान, जावेद रब्बानी, जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, प्रदेश भाजपा नेता अबरार सिद्दिकी, दुर्ग के पार्षद शेरू भाई, जयदीप गुप्ता, मुश्ताक अहमद, आशीष लालवानी, कासिम कुरैशी, मैजिक खस, हितेश कुमार, दमनदीप, अंकित टाटिया, इमरान ईमू, सागर गनवीर, तौसिन खान और गोविंद कुमार शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वाधीन जैन ने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मोर्चे की पूरी टीम का यूं उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछना, उनके लिए भावनात्मक संबल है। यह दर्शाता है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर पुनः संगठन और जनसेवा के कार्यों में जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!