प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

भानुप्रतापपुर से पुरी और अंबिकापुर ट्रेन चलाने पर होगी चर्चा, रेलवे और सांसद भोजराज नाग की विशेष बैठक

रेल विकास को लेकर सांसद भोजराज नाग और रेलवे जीएम के बीच अहम बैठक 30 जून को ,बालोद-बस्तर में रेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना पर होगी गहन चर्चा

 रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत आने वाले कांकेर संसदीय क्षेत्र के लिए आगामी 30 जून 2025 का दिन रेलवे विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। क्षेत्रीय सांसद भोजराज नाग एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक रायपुर स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में होगी, जिसमें बालोद, कांकेर, भानुप्रतापपुर एवं अंतागढ़ क्षेत्र में रेल विकास से जुड़ी कई अहम योजनाओं और लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी।

रेल सुविधाओं को मिली नई दिशा

बीते वर्ष सांसदों के सुझावों पर रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कुंभ, होली, छठ और दीपावली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उरकुरा, भिलाई और भानुप्रतापपुर स्टेशनों का कायाकल्प कर उनका उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

रावघाट रेल परियोजना और नई टिकट काउंटर

कांकेर जिले में एक नया टिकट बुकिंग काउंटर खोलने की सांसद की मांग पर रेलवे ने प्रक्रिया शुरू करते हुए निविदा जारी कर दी है। वहीं, ताड़ोकी से रावघाट तक की रेल लाइन को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी बल्कि स्थानीय रोजगार को भी प्रोत्साहन देगी।

बालोद-बस्तर में रेल संरचना विस्तार पर जोर

30 जून की बैठक में सांसद भोजराज नाग द्वारा दल्लीराजहरा-रावघाट रेल लाइन परियोजना के प्रभावितों को रोजगार देने, दुर्ग-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ रेलखंड के दोहरीकरण, वॉशिंग यार्ड व लोको शेड की स्थापना, दुर्ग-पुरी और दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेनों को भानुप्रतापपुर से चलाने जैसी जनहित योजनाओं को शामिल किया जाएगा।

साथ ही धमतरी को कांकेर से जोड़ने तथा बालोद जिले में ओवरब्रिज की मांग भी बैठक में प्रमुखता से उठाई जाएगी। यह सभी प्रस्ताव क्षेत्रीय रेल सेवाओं को गति देने के साथ-साथ बस्तर अंचल को देश की मुख्य रेलधारा से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

यह बैठक न केवल सांसद भोजराज नाग की सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि बालोद-बस्तर जैसे आदिवासी अंचलों के रेल भविष्य को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।

🟡 प्रदेशरुचि के साथ बने रहें, हम आपको इस बैठक के प्रमुख निर्णयों से जल्द अवगत कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!