Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ … आज से इस दिन तक होंगे आवेदन फार्म वितरित

बालोद। सत्र 2025-26 में शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा, बालोद में द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से संपन्न होगी।

विद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा पहली से लेकर नवमी तक की विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन फार्म का वितरण 26 जून 2025 से प्रारंभ होकर 2 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। इच्छुक पालक एवं अभिभावक निर्धारित अवधि में आवेदन फार्म विद्यालय के मुख्य गेट से प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन करते समय पालकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन फार्म जमा करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!