Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे सहायक शिक्षक, भाजपा नेता राकेश यादव ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बालोद।सामान्य पद पर नहीं, बल्कि शासकीय विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ एक शख्स ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी कर न सिर्फ अपनी मर्यादा लांघी, बल्कि सिविल सेवा आचरण नियमों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाईं।

इस गंभीर मामले में भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा और शिक्षक को तत्काल निलंबित कर जांच की मांग की है।

शिकायत पत्र के अनुसार, भोज सिन्हा, जो कि शासकीय प्राथमिक शाला बासीन (विकासखंड गुरूर) में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, ने 12 मई 2025 को फेसबुक पर एक पोस्ट में देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की है। पोस्ट हेमकांत हरिशपुरी गोस्वामी के फेसबुक पर था, जिस पर भोज सिन्हा ने यह आपत्तिजनक कमेंट किया।

राकेश यादव ने कहा कि— “यह न केवल एक शिक्षक की गरिमा को अपमानित करने वाला कृत्य है, बल्कि सिविल सेवा आचरण के नियमों का सीधा उल्लंघन है। एक शिक्षक समाज का निर्माता होता है, वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करे तो यह पूरे तंत्र की नैतिकता पर सवाल है।”

यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह कृत्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाता है, और ऐसे शिक्षक का पद पर बने रहना शिक्षा तंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भोज सिन्हा को तत्काल निलंबित कर इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!