प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मेढ़की गांव में ट्रांसफार्मर खराब, 20 से अधिक किसानों की खेती प्रभावित,नर्सरी की तैयारी पर संकट, किसान बोले—समय रहते समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

बालोद। जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मेढ़की के किसानों की खेती इस समय बिजली संकट की मार झेल रही है। गांव में सिंचाई के लिए उपयोग होने वाला ट्रांसफार्मर बीते एक महीने से खराब पड़ा है, जिससे 20 से अधिक किसानों की मोटरें बंद हो गई हैं और खेतों में नर्सरी तैयार करना भी मुश्किल हो गया है।

किसानों का कहना है कि बारिश में देर होने के कारण वे सिंचाई पंपों से खेतों में पानी देकर नर्सरी तैयार करना चाहते थे, लेकिन ट्रांसफार्मर खराब होने से खेत सूखे पड़े हैं। ऐसे में खरीफ फसल की पूरी तैयारी प्रभावित हो रही है।

न नाराज़ किसानों की गुहार, न जिम्मेदारों की सुनवाई
गांव के किसानों—धनराज साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, भारत साहू, कुलेश्वर साहू, श्यामलाल साहू व सुखराम ठाकुर ने बताया कि वे कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलकर ट्रांसफार्मर मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारी-कर्मचारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया तो वे बालोद पहुंचकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

50 एकड़ से अधिक भूमि पर खेती प्रभावित
गौरतलब है कि इस ट्रांसफार्मर से गांव के 20 से ज्यादा किसानों के सिंचाई बोर पंप संचालित होते हैं, जिनसे लगभग 50 एकड़ से अधिक खेतों में खेती की जाती है। ट्रांसफार्मर के खराब होने से न केवल खेतों की सिंचाई रुक गई है, बल्कि किसानों की आजीविका भी संकट में आ गई है।

विद्युत विभाग की प्रतिक्रिया
इस संबंध में विद्युत मंडल बालोद के कार्यपालन अभियंता एस.के. बंद ने बताया कि जिले में ट्रांसफार्मर की भारी कमी है, जिसके लिए राज्य शासन से 45 ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर लाने के लिए विभागीय वाहन भेजा गया है। जल्द ही स्थिति सामान्य की जाएगी।

जिला प्रशासन को दी गई जानकारी
अभियंता एस.के. बंद ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रांसफार्मर संकट की जानकारी जिला प्रशासन को दी जा चुकी है। जैसे ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते हैं, मेढ़की गांव की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!