Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मुख्यमार्गों पर घूमंतू पशुओं से बढ़ रही दुर्घटनाएं, बालोद नगरपालिका अध्यक्ष ने की आवश्यक बैठक

बालोद, । जिले के मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में घूमंतू पशुओं की बढ़ती संख्या आमजनों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। खासकर रात्रि के समय सड़कों पर बैठे इन पशुओं के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, जिससे न केवल जनहानि होती है बल्कि पशुधन को भी गंभीर क्षति पहुंचती है।

इस गंभीर समस्या के निराकरण हेतु बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के विभिन्न सामाजिक वर्गों से जुड़े प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगरीय प्रशासन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य रूप से इस विषय पर विचार-विमर्श हुआ कि किस प्रकार सड़कों पर बैठे पशुओं को हटाया जाए और भविष्य में उन्हें सड़कों पर आने से कैसे रोका जा सके। इस क्रम में एक सामूहिक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी, जिसमें शासन-प्रशासन, सामाजिक संगठनों, गौरक्षक दलों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने पशुधन को खुले में न छोड़ें तथा उन्हें अपने परिसरों में ही सुरक्षित बांधकर रखें।

इस बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पार्षदगण गिरिजेश गुप्ता, प्रीतम यादव, दीपक लोढ़ा, कांति साहू, पुष्पा साहू, समाजसेवी डॉ. प्रदीप जैन, सीए मुकेश जैन, अजय यादव, उपर कलेक्टर नूतन कंवर,सीएमएचओ डॉ. महेश सूर्यवंशी, जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. के. श्रीमाली, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय,सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!