Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, वेतन और समायोजन को लेकर फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन, 30 जून को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

 

बालोद। शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही बालोद जिले के स्कूल सफाई कर्मचारी सरकार से नाराज़ नज़र आ रहे हैं। अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर अब उन्होंने अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है।

छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले सोमवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को हड़ताल की लिखित सूचना सौंपते हुए कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कलिहारी ने बताया कि कर्मचारियों को पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान और युक्तियुक्तकरण 2025 के तहत समायोजन की मांग लंबे समय से है। इसके लिए कई बार शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है, समाधान नहीं।

कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 2013-14 में ब्लॉक कार्यालय बालोद के निर्देश पर उनसे प्रतिदिन 4 घंटे कार्य लिया गया—2 घंटे सुबह और 2 घंटे शाम—लेकिन मजदूरी का भुगतान मात्र 2 घंटे का ही हुआ। इस विसंगति को लेकर भी शासन को अवगत कराया गया, मगर न्याय नहीं मिला।

अब संघ ने 25 जून तक लंबित मजदूरी और अन्य मांगों को लेकर भुगतान नहीं होने की स्थिति में 30 जून को बालोद विकासखंड के समस्त कर्मचारियों के साथ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने और रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!