Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जनसेवा के संकल्प के साथ पहली भेंट: तारिणी चंद्राकर ने CM साय से की सौजन्य मुलाकात,जिला पंचायत अध्यक्ष ने रखी विकास की रूपरेखा

मुख्यमंत्री से मिले बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विकास कार्यों को लेकर की विस्तृत चर्चा

बालोद। बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने अपने पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर और बच्चों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनका पहला औपचारिक दौरा था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रदेशभर में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर जिप अध्यक्ष चंद्राकर ने बालोद जिले की प्राथमिक आवश्यकताओं और लंबित विकास परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क विकास जैसी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। मुख्यमंत्री साय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि जिले के विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस प्रथम मुलाकात पर जिला पंचायत अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और उन्हें जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने अध्यक्ष के बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें देश-प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

इस मौके पर प्रदेश के अन्य जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यगण भी मुख्यमंत्री से भेंट करने पहुंचे थे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मुख्यमंत्री को प्रदेश में सतत विकास और जनहित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह मुलाकात न केवल बालोद जिले के लिए विकास के नए द्वार खोलने का संकेत देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि स्थानीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर बेहतर भविष्य की दिशा में सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!