Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मोदी सरकार के 11 साल: गुरुर में भाजपा की कार्यशाला, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू और राकेश यादव ने बताईं केंद्र की उपलब्धियाँ

 

बालोद/ गुरुर। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 स्वर्णिम वर्ष” मना रही है। इसी सिलसिले में गुरुर मंडल में एक खास कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गुंडरदेही के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नया आत्मविश्वास पाया है। उन्होंने कहा, “2014 के बाद से देश ने सिर्फ विकास की रफ्तार नहीं बढ़ाई, बल्कि गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्गों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचा है।”

साहू ने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल योजना जैसे कार्यक्रमों का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये सिर्फ सरकारी घोषणाएं नहीं बल्कि लाखों-करोड़ों लोगों की ज़िंदगी बदलने वाली योजनाएं हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री ने हर वर्ग की चिंता की है। मोदी सरकार की 11 साल की यात्रा विकास, विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से भरी रही है। हमें गर्व है कि हम ऐसे युग में राजनीति कर रहे हैं जहाँ ‘जनसेवा’ ही हमारा संकल्प है।”

इस कार्यशाला में संगठन विस्तार, आम जनता से जुड़ने की रणनीति, और योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने के तरीके पर भी चर्चा हुई। मंडल स्तर के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी हर गांव, हर घर तक पहुँचाएंगे और 2028 – 29 में फिर से भाजपा को जिताने में जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!