Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

“सपने बेचे, भरोसे तोड़े — बालोद पुलिस ने 10 साल बाद कैसे किया चिटफंड के जालसाज़ का पर्दाफाश..पढ़े पूरी खबर”

दिल्ली से गिरफ्तार हुआ 10 साल से फरार चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर,श्रीराम रियल एस्टेट चिटफंड घोटाला: करोड़ों की ठगी में बालोद पुलिस को बड़ी सफलता

बालोद। चिटफंड घोटाले में 10 साल से फरार चल रहे श्रीराम रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के एडिशनल डायरेक्टर बबलू प्रजापति को बालोद पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। इससे पहले कंपनी के चार अन्य सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

2016 में दर्ज हुआ था केस

थाना बालोद में वर्ष 2016 में केस क्रमांक 88/2016 के तहत धोखाधड़ी, चिटफंड कानून और निक्षेपकों के संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि कंपनी के एजेंटों ने आम जनता को अधिक ब्याज और आकर्षक स्कीम का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए, लेकिन परिपक्वता तिथि पर पैसा वापस नहीं किया गया और संचालक फरार हो गए।

दिल्ली से हुई गिरफ्तारी

फरार चल रहा एडिशनल डायरेक्टर बबलू प्रजापति (41 वर्ष), निवासी श्योपुर (मध्यप्रदेश) को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज बालोद लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

लगातार चल रही थी तलाश

आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देश और एसपी बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश की जा रही थी। एएसपी मोनिका ठाकुर, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी रविशंकर पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश दी। सायबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर एक हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद उसे पकड़ने में सफलता मिली।

टीम को मिली सफलता

गिरफ्तारी में धरम भुआर्य, योगेश सिन्हा, भोपसिंह साहू, विपिन गुप्ता और मिथलेश की विशेष भूमिका रही। टीम लगातार मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!