प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में भाजपा की “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला आयोजित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प

बालोद/डौंडीलोहारा। भारतीय जनता पार्टी मंडल डौंडीलोहारा में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना था। यह कार्यशाला जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय-प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित की गई।

कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला, आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी हरीश कटझरे और देवलाल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए इसे केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया।

उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़ने और डिजिटल माध्यम से संवाद बढ़ाने पर बल दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को गांव-गांव, गली-गली तक ले जाएं। उन्होंने कहा, “हमारी असली ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमें संगठन के विजन और सरकार की उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।”

कार्यशाला में भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, शासकीय एकलव्य महाविद्यालय के चेयरमैन जसराज शर्मा, जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र कुमार निषाद, सह संयोजक दुलार साहू, प्रीतम सिंह साहू, दुलार सिंह साहू, यादव, संदीप जैन, नेहा उपाध्याय, दिव्या, टिकेश्वरी, प्रेमिमा गंगाबाईर, ममता यादव, रेवती कालियारे, सूर्यकला ठाकुर, माया जयेश ठाकुर, प्रबेश्वरी सिन्हा, ममता गहुर, मनोज भंडारी, हिरेद्ध गायकवाड, कौशल शर्मा, दिलीप बाफना, पीमन देशमुख, प्रकार कुमार बोस, मनीष राजपूत, अभय साहू, तेजराम सिन्हा, वीरसिंह निषाद, भागवत प्रसाद साहू, हेमलाल पिस्दा, भागवत प्रसाद, हेम्बाल देशबाबर, प्रकाश सेन, गिरधारी कोसमा, एकबाल अरोड़ा, नरेंद्र कुमार पिस्दा, देव कुमार धूमरिया, चैन सिंह निर्मलकर, बीरसिंह ठाकुर, लामदेव साहू, रेमन सिंह अटल, कौसलेश देवांगन, पद्मलाल किसान, और रोहिनी पिस्दा शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि वे संगठन के विचारों और सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान, ग्रामीण बैठकों का आयोजन, डोर-टू-डोर कैंपेन और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की रणनीति बनाई गई।

यह कार्यशाला न केवल कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने में सफल रही, बल्कि डौंडीलोहारा मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने में भी मील का पत्थर साबित हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई और आगामी चुनावी तैयारियों में पूर्ण समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!