प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

“हर मुसाफिर की थी मंज़िल, लेकिन यात्रा यहीं थम गई” — बालोद भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों को बालोद भाजपा कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि,जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

बालोद, । अहमदाबाद के मेघाणी इलाके में लंदन के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया के विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों को आज भाजपा जिला कार्यालय, बालोद में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह श्रद्धांजलि सभा भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शोक सभा को संबोधित करते हुए चेमन देशमुख ने कहा— “इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। हर मुसाफिर अपने-अपने सपनों और मंज़िल की ओर बढ़ रहा था, लेकिन यह भयावह दुर्घटना उन सभी यात्राओं का अंत बन गई। भाजपा परिवार इस त्रासदी से अत्यंत दुखी है और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति मिले और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।”

 

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, करहीभदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, महामंत्री मनीष गांधी, पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन, चित्रसेन साहू, वीरेंद्र साहू, राजेश दसोड़े, मोरध्वज साहू, टिकेश्वर यादव, भुवन सांडिल्य, बुधेलाल साहू, हीरालाल साहू, हरीश गौतम, रेवाराम साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस दुर्घटना से जुड़े प्रत्येक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!