प्रदेश रूचि

देशमुख-जैन की दूरदृष्टि से बालोद को मिलेगा राहत का रास्ता, ओवरब्रिज-डिवाइडर को लेकर मंत्री से मिला आश्वासन

बालोद में रेलवे ओवरब्रिज और एनएच डिवाइडर निर्माण को लेकर जनहितैषी पहल,भाजपा नेताओं ने लोक निर्माण मंत्री से की मुलाकात, शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा

बालोद, बालोद जिले के लिए राहत और विकास से जुड़ी एक बड़ी पहल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने बालोद शहरवासियों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दो महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा —

1. रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण को गति देने हेतु,

2. झलमला चौक से पर्यावरण पार्क तक राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर डिवाइडर निर्माण की स्वीकृति हेतु।

नेताओं ने मंत्री को अवगत कराया कि रेलवे फाटक बंद रहने की स्थिति में शहर के हजारों नागरिकों को लंबे समय से आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे जनहानि और ट्रैफिक अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।

यशवंत जैन और चेमन देशमुख ने इन दोनों मुद्दों को आम जनजीवन से सीधे जुड़ा बताते हुए मंत्री से आग्रह किया कि कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण प्रारंभ कराया जाए।

जनहित सर्वोपरि: मंत्री अरुण साव का भरोसा
लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने भाजपा नेताओं की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि रेलवे ओवरब्रिज और डिवाइडर निर्माण कार्यों को प्राथमिकता में रखकर जल्द स्वीकृति एवं क्रियान्वयन की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता का उदाहरण
भाजपा नेताओं की यह पहल न सिर्फ समस्याओं को समझने और उठाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि उनकी दूरदर्शिता भी उजागर करती है। यदि ये कार्य शीघ्र पूर्ण होते हैं तो न केवल बालोद शहर को यातायात जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी, बल्कि शहर की संरचनात्मक सुंदरता और सुव्यवस्था को भी नया आयाम मिलेगा।

आम जनता ने सराहा प्रयास
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भाजपा नेताओं के इस जनहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान की ठोस दिशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!