प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत…बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत इस गांव की घटना*

 

बालोद ब्रेकिंग न्यूज

बालोद। जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत खुर्सीपार गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपनारायण द्विवेदी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने खेत में लगे बोर की स्थिति देखने गया था। इस दौरान उसने गीले कपड़े को सुखाने के लिए एक तार पर डालने की कोशिश की। उसी वक्त वह करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि युवक को उस तार में करंट होने की जानकारी नहीं थी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त तार में करंट किस कारण से आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!