प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन बेअसर! बालोद के वार्डों में दलालों का कब्जा, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर से की शिकायत

बालोद।बालोद नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग का धंधा दिन-प्रतिदिन जोर पकड़ता जा रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन अब तक खामोश है। अब इस गंभीर मामले को लेकर बालोद शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल ने जनदर्शन में ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

तहसील कार्यालय में गड़बड़झाला!

शिकायत के अनुसार, बालोद नगर क्षेत्र के गंजपारा, नयापारा, कुंदरूपारा, पाररास, झलमला और सिवनी जैसे इलाकों में जमीन दलाल सक्रिय हैं, जो किसानों से जमीन औने-पौने दाम में खरीदकर टुकड़ों में काटकर मोटे मुनाफे में बेच रहे हैं।

युवा कांग्रेस नेता द्वारा अपने ज्ञापन के माध्यम से यह भी आरोप लगाया गया है कि इस पूरे खेल में तहसील कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आ रही है। “जबकि पहले ही यह आदेश जारी हो चुका है कि 5 डिसमिल से कम भूमि की नकल जारी नहीं की जाएगी, फिर भी दलाल रूपये देकर नकल प्राप्त कर रहे हैं।” 

नगर पालिका से बोर्ड लगे, लेकिन प्लॉटिंग नहीं रुकी

नगर पालिका परिषद ने कुछ क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने के लिए सूचना बोर्ड जरूर लगाए थे, लेकिन वास्तविकता यह है कि उन्हीं स्थानों पर जमीनों का टुकड़ों में पंजीयन अब भी जारी है।

किसानों को तहसील में डराया, दलालों को खुली छूट!

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जब कोई किसान खुद अपनी जमीन बेचना चाहता है, तो उसे तहसील कार्यालय में नियमों का हवाला देकर टाल दिया जाता है या फिर पैसों की मांग की जाती है। इससे परेशान होकर किसान मजबूरी में दलालों के पास जाकर अपनी जमीन सस्ते में बेच देता है।

युवा कांग्रेस ने चेताया: अब होगा आंदोलन!

बालोद शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल ने स्पष्ट किया कि: “यदि इन अवैध प्लॉटिंग स्थलों को चिन्हांकित कर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो हम किसानों और छोटे भू-स्वामियों के हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे। यह प्रशासन की निष्क्रियता का मामला है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!