प्रदेश रूचि

दल्लीराजहरा में 8 जून को होगा बड़ी दीक्षा महोत्सव जैन संघ के तत्वावधान में संगीत और साधु-संतों के सानिध्य में होगा आयोजन

बालोद/दल्लीराजहरा। खरतरगच्छ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, दल्लीराजहरा की ओर से आगामी रविवार, 8 जून 2025 को बड़ी दीक्षा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष राकेश बुरड़ ने जानकारी दी कि यह आयोजन जैन तीर्थंकरों की परंपरा और संयम जीवन की प्रेरणा को समर्पित होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजकर 36 मिनट पर होगा और इसका आयोजन जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी में किया जाएगा। इस धार्मिक अवसर पर जयानंद मुनि के शिष्य गणगण पन्यास विनयकुशल मुनि, नंदीशेन मुनि और वीरभद्र मुनि सहित अन्य संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

दीक्षा महोत्सव के दौरान भक्ति संगीत का विशेष आयोजन भी होगा, जिसमें मुंबई से आए प्रसिद्ध संगीतकार दर्शिल गिरनारी अपनी प्रस्तुति देंगे।

संघ ने इस आयोजन को लेकर नगरवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है। यह कार्यक्रम संयम, त्याग और आत्मकल्याण के पथ पर चलने की प्रेरणा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!