प्रदेश रूचि

वृक्षारोपण, सुशासन और सुरक्षा पर एक साथ फोकस: बालोद जिला प्रशासन का व्यापक अभियान

🌱 मानसून में हरियाली का संकल्प: कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने दिए अधिक से अधिक पौधरोपण के निर्देश

🌿 शासकीय परिसरों में हरियाली सुनिश्चित करने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश

बालोद, जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आने वाले मानसून सत्र में जिले को हराभरा बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालय परिसरों और आवश्यक स्थलों पर अधिकतम पौधरोपण करने और उनकी समुचित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों और विभाग प्रमुखों को संबोधित करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह भविष्य के लिए एक जिम्मेदारी है, जिसे सभी विभाग गंभीरता से लें।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यालय परिसरों और अन्य उपयुक्त स्थानों की पहचान कर पौधरोपण की विस्तृत योजना तैयार करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पौधों की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और इसके लिए पूर्व तैयारी की जाए।

🌟 सुशासन तिहार की सफलता पर जताई संतुष्टि, कर्मचारियों को दी बधाई

बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने हाल ही में संपन्न सुशासन तिहार के सफल आयोजन पर जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि तीनों चरणों में प्रशासनिक अमले ने निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ कार्य कर एक मिसाल पेश की है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी अधिकारी-कर्मचारी इसी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले को हर क्षेत्र में आगे ले जाएंगे।

🛑 सड़क सुरक्षा और हेलमेट नियमों को लेकर भी हुए अहम निर्देश

कलेक्टर मिश्रा ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर भी गंभीरता दिखाई। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित करने और बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का स्पष्ट निर्देश दिया। साथ ही यह जानकारी सभी पेट्रोल पंपों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया।

📌 लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण अनिवार्य

बैठक में सभी विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में सभी प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!