प्रदेश रूचि

गुकेश ने रचा इतिहास: मैग्नस कार्लसन पर पहली जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली, भारतीय शतरंज प्रेमियों के लिए यह गर्व और उत्साह का क्षण है। नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 के छठे राउंड में भारत के ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी और शतरंज के दिग्गज मैग्नस कार्लसन को पराजित कर इतिहास रच दिया है। यह गुकेश की कार्लसन के खिलाफ पहली जीत है, और इसे भारत के उभरते शतरंज सितारे की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

https://x.com/narendramodi/status/1929538936998691151?t=2wcPxpW6w3aGq3x7RdOsYw&s=19

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महत्वपूर्ण जीत पर गुकेश को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा:”गुकेश की शानदार उपलब्धि! सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ विजय प्राप्त करने के लिए उन्हें बधाई। नॉर्वे शतरंज 2025 के राउंड 6 में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनकी पहली जीत उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। मैं उनकी आगे की यात्रा में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।”

गुकेश की यह जीत न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भारतीय शतरंज जगत के लिए भी प्रेरणादायक क्षण है। 18 वर्षीय डी. गुकेश ने हाल के वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और विश्व शतरंज मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नए शिखर पर पहुँचाया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह जीत न केवल गुकेश के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगी, बल्कि भारत के अन्य युवा शतरंज खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगी।

मैच के बाद गुकेश ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैग्नस को हराना मेरे करियर का एक खास लम्हा है। मैं इस पल को देश और अपने परिवार को समर्पित करता हूं।”

गौरतलब है कि नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट विश्व के सबसे प्रतिष्ठित आमंत्रण टूर्नामेंटों में से एक है, और इसमें शीर्ष खिलाड़ियों के बीच बेहद प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!