प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

जिला विकास की नई शुरुआत: बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर ने कार्यभार संभालते ही दिया बड़ा संदेश!

बालोद, बालोद जिले में विकास की नई लहर की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ने विधि-विधान के साथ नवीन जिला पंचायत कार्यालय में पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने जिले भर से आए जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं जिले के गणमान्य नागरिक।

जनता को भरोसा: “अब कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा”

कार्यभार ग्रहण करने के बाद तारिणी चन्द्राकर ने कहा, “हम सब मिलकर जिले को एक विकसित मॉडल जिला बनाएंगे। हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। जब गांव और पंचायत विकसित होंगे, तभी हमारा जिला और प्रदेश समग्र रूप से प्रगति करेगा।” उन्होंने खास तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत कार्ड सहित अन्य योजनाओं के लाभ को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस पदभार कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर के पदभार ग्रहण के बाद उन्हें बधाई देते हुए कहा यह महज़ एक कार्यभार ग्रहण नहीं, बल्कि एक विकास अभियान की शुरुआत है। तारिणी चन्द्राकर की कार्यशैली और स्पष्ट विकास दृष्टि आने वाले दिनों में बालोद को छत्तीसगढ़ के सबसे अग्रणी जिलों में शामिल कर सकती है।

विकास के पथ पर एकजुट नेतृत्व

इस अवसर पर जिले के प्रमुख नेता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे:
भाजपा जिलाध्यक्ष: चेमन देशमुख
पूर्व विधायक: प्रीतम साहू,वीरेंद्र साहू
नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष: प्रतिभा चौधरी प्रमोद जैन, लाल निवेन्द्र टेकाम
जनपद अध्यक्षगण: पुरषोत्तम चन्द्राकर, मुकेश कौडों, सुनीता संजय साहू, सरस्वती तेमारिया, कांति सोनबरसा

वरिष्ठ नेता: , यशवंत जैन, यज्ञदत्त शर्मा ,पवन साहू, कृष्णकांत पवार, राकेश “छोटू” यादव, अश्वनी यादव, अभिषेक शुक्ला, मोहन जैन

वरिष्ठ नागरिक व भाजपा नेता: छगन देशमुख, देवेंद्र जायसवाल, नरेश यदु, मनीष झा, सौरभ लुनिया, शाहिद खान, सुरेंद्र देशमुख, टीनेश्वर बघेल, अकबर तिगाला, मुस्ताक अहमद। मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता: युवराज मार्कण्डेय, विश्वास गुप्ता, प्रकाश सिन्हा, खेमलाल देवगन, तुकेश्वर पांडेय, आनंद शर्मा, धर्मेंद्र साहू, अरुण साहू, रामेश्वर साहू, योगेंद्र सिन्हा, सुरेश साहू, विवेक वैष्णव, कुसुम शर्मा, रूपेश नायक, रूपेंद्र सिन्हा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्साह और ऊर्जा का संचार

इस कार्यक्रम के माध्यम से एक बात स्पष्ट हो गई – बालोद जिले का नेतृत्व अब पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ विकास की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर के नेतृत्व में जन-जन तक विकास पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!