प्रदेश रूचि

विकास की नई रेखा खींच रहा छत्तीसगढ़: यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री को विकास कार्यों के लिए जताया आभार

बालोद, — छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुशासन तिहार जोरों पर है और इस अभियान के तहत प्रदेशभर में जनसुनवाई, निरीक्षण और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जा रही है। इस सिलसिले में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बालोद जिले में आगमन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री से विशेष मुलाकात की और सुशासन तिहार के सफल आयोजन व बालोद क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री साय को बालोद जिले के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की भावना साकार हो रही है। जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और यह बात प्रदेश के कोने-कोने से मिल रहे सकारात्मक फीडबैक में स्पष्ट दिखाई देती है।”

मुख्यमंत्री  साय ने बालोद, कांकेर और नारायणपुर जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावशीलता और आमजन की सहभागिता पर बल दिया। यशवंत जैन ने भी स्वच्छ भारत मिशन व अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।

जैन ने कहा कि “छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीएम साय के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की नई परंपरा कायम हो रही है। बालोद जैसे अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जिस प्रकार से योजनाएं पहुंच रही हैं, वह अपने आप में उल्लेखनीय है।”

मुख्यमंत्री की इस यात्रा को बालोद जिले के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है, और यशवंत जैन की सक्रिय भागीदारी ने इसे और भी खास बना दिया। क्षेत्रीय जनता को विश्वास है कि विकास और सुशासन की यह गति अब और भी तेज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!