Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

डौंडीलोहारा में भाजपा नेताओं की संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा, पवन साय और संतोष पांडे से की मुलाकात

बालोद/डौंडीलोहारा। भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय और क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे हाल ही में बालोद दौरे पर पहुंचे। इस दौरान रेस्ट हाउस और कला केंद्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख और वरिष्ठ नेता यशवंत जैन की उपस्थिति में डौंडीलोहारा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवन साय और संतोष पांडे से संवाद किया।

लगातार चुनावों में पार्टी को मिल रही सफलता को लेकर संगठन महामंत्री पवन साय ने मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा को बधाई देते हुए संगठन को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, महामंत्री दुष्यंत गिरी गोस्वामी, सोमेंद देशमुख, मंडल उपाध्यक्ष संदीप लोढा, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति जसराज शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, मंत्री धर्मेंद्र निषाद, पलास गुप्ता, धीरज जैन, पार्षद सूर्य कला, ममता यादव, रेवती कोलियारे, दिलीप बाफना, उत्तम मालेकर, हिरेन्द गायकवाड़, बीरसिंह ठाकुर, प्रणव साहू, पुनीत देशमुख, देव देवांगन, प्रीतम साहू, प्रणब साहू, धन्नू यादव, निखिल शर्मा, लोकेश दुबे और गिरधारी शामिल रहे।

बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई और आगामी योजनाओं पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!