प्रदेश रूचि

बालोद में विकास और विरासत का संगम, सांसद नाग ने दिखाया जनसेवा का संकल्प

बालोद। कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग बालोद प्रवास के दौरान एक के बाद एक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने पुण्यश्लोका लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित जीवन दर्शन प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन किया। कला केंद्र में लगी इस प्रदर्शनी में महारानी अहिल्याबाई के जीवन और उनके समाज सुधार कार्यों को दर्शाया गया।

इस मौके पर भोजराज नाग ने कहा, “अहिल्याबाई होलकर न्यायप्रिय प्रशासक और सामाजिक कुरीतियों से लड़ने वाली एक महान महिला थीं। उन्होंने नारी सम्मान, शिक्षा, जल संरचनाओं और धार्मिक स्थलों के निर्माण में जो योगदान दिया, वह प्रेरणादायी है। पूर्ववर्ती सरकारों ने उनके कार्यों को दबाने की कोशिश की, लेकिन भाजपा सरकार महान विभूतियों को सम्मान देने और उनके कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का काम कर रही है।”

प्रदर्शनी में बालोद की जनता को अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की भारी मौजूदगी रही।

रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में बोले नाग – कार्य में तेजी लाएं, यात्रियों को मिलेगी सर्वसुविधा

बाद में सांसद भोजराज नाग ने निर्माणाधीन बालोद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “अमृत भारत स्टेशन योजना” का हवाला देते हुए कहा कि बालोद स्टेशन को आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अगस्त तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे हमाल संघ की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। स्टेशन के अमृत रूप में उन्नयन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिप अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, प्रतिभा संतोष चौधरी,कमलेश सोनी,राजू पटेल,यज्ञदत्त शर्मा,यशवंत जैन,तोरण साहू, मनोज दुबे, सौरभ लूनिया,कृष्णकांत पवार,पवन साहू, तोरण साहू, मनोज दुबे, सौरभ लूनिया,राकेश छोटू यादव, अमित चोपड़ा,पुष्पेंद्र चंद्राकर, पिंटू दुबे, रूपेश सिन्हा, दुर्गानंद साहू, महेश पाठक,पुष्पा बघेल, दसी दारा सिंह भैसार्य, दीपक देवांगन और कमलेश गौतम सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!