प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में गरजेगा संविधान बचाओ न्याय यात्रा का बिगुल, भूपेश बघेल होंगे मुख्य चेहरा

बालोद, – बालोद में 25 मई को होने वाली संविधान बचाओ न्याय यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी में जबरदस्त तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को होने वाले इस बड़े आयोजन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य वक्ता होंगे। उनके साथ बालोद जिले के तीनों विधायक – अनिला भेड़िया, संगीता सिंह और कुंवर सिंह निषाद भी मंच पर रहेंगे।

जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि यात्रा को जन आंदोलन में बदलने के लिए कांग्रेस के तमाम मोर्चे और संगठन एकजुट हैं। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक, सभी अपने अपने क्षेत्रों से भारी संख्या में समर्थकों को लाने में जुटे हैं।महामंत्री रतिराम कोसमा ने बताया कि ये यात्रा संविधान को बचाने की लड़ाई है और बालोद इसका मजबूत मंच बनने जा रहा है।

जिला स्तरीय बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने यह ठान लिया है कि इस बार सबसे ज़्यादा कार्यकर्ता उन्हीं के ब्लॉक से आएंगे। बैठक में कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे जिनमें मिथिलेश निरोटी, पूजा वैभव साहू, रतिराम कोसमा, कृष्णा दुबे, अनिल यादव, बंटी शर्मा, रोहित सागर, सुमित शर्मा, दिलीप कुमार बघेल, सतीश यादव, आयुष सिंह राजपूत और कई अन्य शामिल थे।

अब देखना ये होगा कि 25 मई को बालोद की सड़कों पर न्याय यात्रा कितनी ज़ोर से गूंजती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!