प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

खेत में चल रहे ताश के जुए पर पुलिस की दबिश….बालोद, रायपुर,धमतरी समेत चार जिलों के जुआरी गिरफ्तार

धमतरी, धमतरी जिले की कुरूद पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बोदाछापर के खार (खुले मैदान) में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 10 जुआरी रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़े गए। मौके से पुलिस ने कुल ₹1,38,900 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को जुआ, सट्टा और अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

चार जिलों के जुआरी शामिल

गिरफ्तार किए गए जुआरी धमतरी के अलावा रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिलों से ताल्लुक रखते हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक राजेश जगत ने टीम के साथ रेड कर मौके से सभी आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व विवरण:

1. दूज लाल डहरिया (50), पिता गंगू डहरिया, निवासी सिवनी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर

2. प्रीतम कुमार साहू (25), पिता हीरा लाल साहू, निवासी चर्रा, थाना कुरूद, जिला धमतरी

3. गोपेश कुमार निर्मलकर (44), पिता स्व. नत्थू राम निर्मलकर, निवासी अर्जुदा, थाना अर्जुदा, जिला बालोद

4. पूर्वेश चंद्राकर (25), पिता चन्दु चंद्राकर, निवासी दोनर, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी

5. सुरेश पंसारी (59), पिता स्व. फल्लू राम पंसारी, निवासी बनियापारा, जिला धमतरी

6. गेंदलाल साहू (30), पिता गोपाल राम साहू, निवासी बरगाही, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव

7. वासुदेव ढीमर (30), पिता संतोष ढीमर, निवासी काकेतरा, थाना चिखली, जिला राजनांदगांव

8. गज्जू उर्फ गजेन्द्र साहू (28), पिता तोरण साहू, निवासी मोंगरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी

9. राजेश कुमार देवांगन (40), पिता रूपलाल देवांगन, निवासी चर्रा, थाना कुरूद, जिला धमतरी

10. सुरेन्द्र साहू (46), पिता हरवंश साहू, निवासी मोंगरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी

 

कानूनी कार्रवाई

सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 129/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश जगत के साथ सहायक उप निरीक्षक सुरेश नंद, प्रधान आरक्षक शेषनारायण पांडेय, आरक्षक दारा चंद्राकर, गोपाल चंद्राकर, महेश साहू, त्रिवेंद्र सिरमौर, भावसिंग पाटिल, तोप सिंह, सैनिक गोवर्धन लहरे और हेमंत ध्रुव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

धमतरी पुलिस ने दोहराया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान और तेज़ी से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!