प्रदेश रूचि

बालोद में भव्य तिरंगा यात्रा: जनप्रतिनिधियों, युवाओं और नागरिकों ने दिखाई देशभक्ति की अनूठी मिसाल

बालोद में भव्य तिरंगा यात्रा: पूरे जिले में देशभक्ति की लहर, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मिलकर किया वीर सैनिकों को सलाम

बालोद।‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हुए बालोद जिले में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर से लेकर गांवों तक, हर कोना देशभक्ति से सराबोर रहा। हाथों में तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’ और दिलों में देश के लिए समर्पण—इस दृश्य ने हर किसी को गर्व से भर दिया।

बालोद मुख्यालय में उमड़ा जनसैलाब
बालोद जिला मुख्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से शुरू हुई यात्रा ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए राष्ट्रप्रेम का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा व लीला शर्मा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पवन साहू, केसी पवार, एसडीएम सुरेश साहू, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, नायब तहसीलदार मुकेश गजेन्द्र, और सीएमओ सौरभ शर्मा के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक, महिलाएं और युवा शामिल हुए।

दल्लीराजहरा में उत्साहपूर्ण भागीदारी
नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर, गणमान्यजन गोविंद वाधवानी और संजीव सिंह की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

डौण्डीलोहारा में भी दिखा देशभक्ति का जोश
यहां यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निमेन्द्र सिंह टेकाम, जनपद उपाध्यक्ष देवलाल मालेकर, कुसुम शर्मा, एसडीएम शिवनाथ बघेल, और तहसीलदार हिंसा राम नायक उपस्थित रहे।

गुण्डरदेही की यात्रा में जनप्रतिनिधियों की भारी भागीदारी
जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चन्द्राकर, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र चन्द्राकर, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार कोमल ध्रुव के साथ बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल हुए।

अर्जुंदा में उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रणेश जैन, उपाध्यक्ष अनुभव शर्मा और सभी पार्षदों ने नागरिकों के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई।

देवरी में नागरिकों और युवाओं का जोश
यहां तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा मण्डल देवरी और नागरिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। यात्रा डॉ. अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होकर शहीद रितेश वैष्णव की प्रतिमा तक गई। समापन स्थल पर विवेक वैष्णव, किशोरी साहू, रमेश सोनवानी, माया चंद्राकर,राधेश्याम देवांगन, उत्तम साहू,रामलाल नायक,समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

गांव-गांव में गूंजे जयघोष
जिले के सभी नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हर जगह लोगों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि देश पर जब भी संकट आएगा, हर नागरिक एकजुट होकर उसका सामना करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!