प्रदेश रूचि

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय का आकस्मिक दौरा, पाटेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

 

बालोद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय शुक्रवार को अपने निजी प्रवास पर बालोद पहुंचीं। वे दोपहर में रायपुर से रवाना होकर बालोद के सर्किट हाउस पहुंचीं, जहां कुछ समय विश्राम के बाद वे शाम साढ़े 4 बजे डोडीलोहारा स्थित पाटेश्वर आश्रम धाम के लिए रवाना हुए।

पाटेश्वर धाम पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनका यह दौरा पूर्व सूचना के बिना हुआ, जिस कारण भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को इसकी जानकारी नहीं हो सकी और वे मौके पर उपस्थित नहीं हो पाए।हालांकि डोडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम ने श्रीमती साय से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी योगेश पटेल, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम सुरेश साहू सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।श्रीमती साय का यह निजी प्रवास शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!