डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा भाजपा मंडल की महिला अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन को सशक्त दिशा देने की पहल की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव, संगठन महामंत्री पवन साय और जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर की गई हैं।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर संदीप लोढ़ा, सुरजभान साहू, लता गुप्ता और हेमलाल देशलहरा नियुक्त हुए हैं। वहीं, महामंत्री की जिम्मेदारी सुमेन्द्र देशमुख और दुष्यंतगिरी गोस्वामी को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर मोहन निषाद को नियुक्त किया गया है।
मंत्री पद की जिम्मेदारी धर्मेन्द्र निषाद, धनेश्वरी अटल, राजेश्वरी भुआर्य और पलाश गुप्ता को दी गई है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें सुरेश केशरवानी, गैंदमल भंसाली, पायल सोनी, यतेन्द्र देवांगन, मनोहर कोकिला, संतराम कृपाल, धिरेन्द्र टांक, दुलार सिंह, हिम्मत देशमुख, हरीश बर्मन, इकबाल अरोरा, दिलीप सिन्हा, गणेशु राम ठाकुर, रतन भोसले, धीरज जैन, रोहणी निषाद, तुलेश्वरी सिन्हा, पुर्णिमा प्रजापति, विद्या नायक, मीनू ठाकुर, ढाल सिंह साहू, प्रीतम साहू, शशि सोनी, मनोज भंडारी, नारायण सिन्हा, हेमन्त साहू, रवि जैन, भुवन यादव, दिलीप बांडे, मोहन ठाकुर, दिलीप बाफना, पंचुराम रावटे, विशेश्वर विश्वकर्मा, सुरेश देवांगन, देव देवांगन, आरती संचेती, देवनारायण साहू, मनीष राजपूत, सुरेश साहू आदि शामिल हैं।
मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और तथा मिशन 2028 में जुटते हुए पिछले विधानसभा लोकसभा तथा स्थानीय चुनावों में मिली सफलता दोहराने किं दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने भी नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन की ऊर्जा और नई दिशा देने वाला कदम बताया।




















