प्रदेश रूचि

बालोद में बारिश से राहत के बीच जलभराव की समस्या बनी चुनौती, जनता नाराज़..मामले में पालिकाध्यक्ष बोले…

बालोद। गुरुवार को बालोद में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से तो राहत दी, लेकिन साथ ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खासकर नया बस स्टैंड परिसर और धड़ी चौक सहित अन्य जगहों पर पानी भरने से राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जनता का आक्रोश

स्थानीय लोग जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन पर असंतोष जता रहे हैं। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या हर साल दोहराई जा रही है और अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकला है। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के कारण उनके व्यापार पर असर पड़ा है और वे इस समस्या के जल्दी न सुलझने से परेशान हैं।

नगर पालिका प्रशासन के प्रयास

नगर पालिका प्रशासन ने हाल ही में नालों की सफाई और मरम्मत का काम शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के साथ ही जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने इस बार तेजी से जलभराव वाले इलाकों में टीम भेजकर पानी निकासी की कोशिश की है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी का सकारात्मक संदेश

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा, “हम जानते हैं कि जलभराव की समस्या जनता के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। हम वर्तमान में तेजी से कार्य कर रहे हैं ताकि जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। आने वाले समय में स्थायी समाधान के लिए योजना बनाई जा रही है। जनता का सहयोग और धैर्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम मिलकर इस समस्या का समाधान निकालेंगे।”

पूर्व जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल

आपको बतादे बालोद बस स्टैंड की समस्या पिछले 10 वर्षो में बढ़ी है वही एनएच 930 सड़क निर्माण के दौरान तत्कालीन नगर पालिका प्रशासन और एनएच ठेकेदार तथा अधिकारियो की लापरवाही के चलते बस स्टैंड की समस्या को नजरंदाज किया गया मामले में स्थानीय लोगो के द्वारा कई बार शिकायते की गई लेकिन व्यवस्था में।सुधार नहीं हो पाया और बारिश आते ही नए बस स्टैंड एक तालाब में तब्दील हो जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!