प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा, सीएम विष्णु देव साय ने दी एकजुटता की हुंकार”

 

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति और एकजुटता का दिया संदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब बात राष्ट्र की सुरक्षा की आती है, तो पूरा देश एकजुट होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। यह भारत की शक्ति, संप्रभुता और नए आत्मविश्वास का परिचायक है। उन्होंने कहा कि आज का भारत किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। “अब सर झुकाने की जरूरत नहीं, हमारा डंका पूरी दुनिया में बजेगा,” उन्होंने जोश के साथ कहा।

साय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। हमें अफवाहों से सतर्क रहना चाहिए और देश की सेना और नेतृत्व पर पूरा भरोसा बनाए रखना चाहिए।

इस अवसर पर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और सशक्त छवि का उल्लेख किया।

जगदलपुर के विधायक किरण देव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे सैन्य बलों की वीरता और हमारी माताओं-बहनों की कुर्बानी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के संयोजक और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 140 करोड़ भारतीय नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह एकजुट हैं और सेना के साथ खड़े हैं।

करीब 10 हजार लोगों की भागीदारी वाली यह भव्य तिरंगा यात्रा मरीन ड्राइव से नगर घड़ी चौक तक निकाली गई। इसमें सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और वर्गों के लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायकगण और महापौर मीनल चौबे भी उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!