अपने संबोधन में श्री चंद्राकर ने कहा कि, “ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। ऐसे आयोजन न केवल उन्हें मंच प्रदान करते हैं बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। मैं हमेशा खिलाड़ियों के साथ हूं और आगे भी हरसंभव सहयोग करता रहूंगा।” उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

समारोह में विजेता टीम कंवर और उपविजेता टीम बेल्हारी को ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अलावा, व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष सम्मान दिया गया।
समापन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पेण्ड्री की सरपंच जीतेश्वरी ठाकुर, बोरगहन के पूर्व सरपंच संतराम चंद्राकर, अविनाश गंजीर मोखा, उपसरपंच सुनील चंद्राकर, चंदन साहू, गोरेलाल सोनवानी, नरोत्तम सपहाराधिका ठाकुर, शिव सोनवानी, ईश्वर सोनवानी, अजय यादव, पप्पू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।




















