प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

किराड़ समाज के अभिवादन में गूंजा रायपुर: कृषि मंत्री चौहान ने समाजिक एकता को बताया शक्ति का आधार

बालोद/डौंडी लोहारा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किराड़ समाज द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री और किराड़ समाज के राष्ट्रीय नेता शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत किया गया। होटल मे फेयर में आयोजित इस भेंटवार्ता में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चौहान का शाल और श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया।

चौहान ने इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों से छत्तीसगढ़ में किराड़ समाज की गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने जून माह में प्रस्तावित वार्षिक सामाजिक आयोजन में शामिल होने की सहमति भी दी। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि भविष्य में जब भी छत्तीसगढ़ आगमन होगा, समाज के लोगों से मिलने के लिए समय अवश्य निर्धारित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर ने जानकारी दी कि प्रस्तावित वार्षिक आयोजन की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और संगठन को नई दिशा देगा।

समारोह में प्रदेश के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें पूर्व अध्यक्ष हरी राम नरवरे, प्रदेश उपाध्यक्ष मनहरण सिंह और राजेश ठाकुर, प्रदेश सचिव मुरली सूर्यवंशी, युवा अध्यक्ष जीतेन्द्र बद्रोटे, मीडिया प्रभारी सुनील सूर्यवंशी, प्रवक्ता घनश्याम पटेल, संगठन मंत्री दिनेश चौहान व मुकेश सूर्यवंशी, कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र राजपूत शामिल थे।

महिला संगठन की ओर से छाया बद्रोटे, अभिलाषा ठाकुर, उर्मिला सूर्यवंशी, माया ठाकुर, सारिका बद्रोटे, संगीता चौहान, ज्योति राजपूत सहित समाज के युवा सदस्य अभिनव और अनंत भी उपस्थित रहे। समाज के अन्य कई गणमान्य बंधुओं की उपस्थिति ने इस अवसर को और गरिमामयी बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!