Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उदयाचल नेत्रालय ने जैन श्रीसंघ बालोद को उत्कृष्ट सेवाकार्य हेतु किया सम्मानित, बालोद में शीघ्र खुलेगी नेत्रालय की शाखा

बालोद। सेवा और समर्पण के लिए चर्चित उदयाचल नेत्रालय, राजनांदगांव द्वारा अपने 57वें वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर जैन श्रीसंघ बालोद को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी अवसर की जानकारी देते हुए श्रीसंघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला ने बताया कि नेत्रालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बालोद में नेत्रालय की एक नई शाखा खोलने की सहमति दी गई है।

इस प्रस्तावित शाखा के माध्यम से बालोद एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी वर्गों के नागरिकों को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, गरीब एवं जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे व दवाइयों का वितरण तथा गंभीर मामलों में मरीजों को राजनांदगांव भेजकर नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। यह सेवा किसी एक समुदाय तक सीमित न होकर समस्त समाज के लिए समर्पित होगी।

श्री सांखला ने यह भी बताया कि जल्द ही उपयुक्त स्थान की व्यवस्था कर, नेत्रालय की शाखा का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह पहल बालोद अंचल के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नया सोपान सिद्ध होगी।

सम्मान समारोह में जैन श्रीसंघ बालोद के सचिव मांगीलाल ढेलडिया, हरीश सांखला, रूपचंद गोलछा, चेतन ढेलडिया, मुकेश भंसाली, प्रदीप चोरडिया, प्रकाश भंसाली, संजय ढेलडिया, लक्की लोढ़ा, शुभम श्रीश्रीमाल, शुभम नाहटा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उदयाचल नेत्रालय के इस मानवसेवा संकल्प की सराहना की तथा इस सेवा कार्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!