Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

धोबी (रजक) समाज जिला बालोद की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, पवन गंगबेर बने जिलाध्यक्ष

 

बालोद, झेरिया धोबी (रजक) समाज जिला बालोद का निर्वाचन सिवनी बालोद स्थित सामाजिक भवन में संपन्न हुआ। यह चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ, जिसमें समाज के प्रमुखजनों की उपस्थिति में कोर कमेटी एवं निर्वाचन अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई जिला कार्यकारिणी इस प्रकार है:

  • जिलाध्यक्ष: पवन गंगबेर
  • जिला उपाध्यक्ष: भारत निर्मलकर 
  • महासचिव: सुरेश निर्मलकर 
  • कोषाध्यक्ष: छन्नू निर्मलकर 
  • सलाहकार: लक्ष्मण निर्मलकर
  • निर्णायक: रामलाल निर्मलकर 
  • महिला प्रकोष्ठ प्रमुख: रंजन निर्मलकर
  • सलाहकार: फतेलाल निर्मलकर

सभी पदाधिकारियों का चयन सहमति और समन्वय से किया गया। जिलाध्यक्ष पवन गंगबेर ने कहा कि समाजहित सर्वोपरि प्राथमिकता होगी। युवाओं को शिक्षा और स्वरोजगार से जोड़ना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकताएं होंगी।

वही समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला बालोद के रजक समाज को प्रदेश स्तर पर रचनात्मक कार्यों के माध्यम से एक नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। समाज के अन्य क्षेत्रों व राज्यों से समन्वय कर शेष कार्यकारिणी की भी जल्द ही घोषणा की जाएगी।

बधाई देने वालों में प्रमुख नाम:
राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष लेखराम निर्मलकर, बालोदराज अध्यक्ष भीमसेन निर्मलकर, श्यामलाल निर्मलकर, रिकेश्वर निर्मलकर, बलराम निर्मलकर, अवधराम ग्वाले, कृपाराम रजक, प्रहलाद निर्मलकर, चैनसिंह निर्मलकर, रामलाल, चुन्नू निर्मलकर, डेम निर्मलकर, कल्याण सोनवानी, खेमराज निर्मलकर, अश्वनी निर्मलकर, राजा निर्मलकर, प्रेम निर्मलकर, गुहा निर्मलकर, जितेंद्र निर्मलकर, अशोक निर्मलकर, रूपेश सोनवानी सहित अनेक समाजजनों ने शुभकामनाएं दीं।समाज की यह नई टीम बालोद जिले में सामाजिक विकास की दिशा में एक प्रेरक पहल मानी जा रही है।

अपने आसपास की खबरों को प्रकाशित करने नीचे दिए नंबर पर व्हाट्सएप करे 9406208242

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!