प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बाराती में लड़की पक्ष के मेहमान को मामूली विवाद को लेकर चाकू से हमला,,, 19 साल के युवक की मौत,,, मामला रनचिरई थाना अंतर्गत

गुण्डरदेही।गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर रनचिराई थाना अंतर्गत ग्राम चिचबोड़ में बाराती पक्ष के युवकों ने लड़की पक्ष के युवक पर धारदार चाकू से जमकर हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर,व सीने में गंभीर चोंट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। घटना रविवार रात्रि करीब 9 बजे की है। फिलहाल रनचिराई पुलिस व गुण्डरदेही पुलिस द्वारा आरोपी को कस्टडी में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि ग्राम चिचबोड़ निवासी द्रोणाचार्य ठाकुर के भतीजी की शादी की रस्म पूरी करने की तैयारी चल रहा था, रविवार को राजनांदगांव से बाराती पहुंचे थे। इस बीच लड़का पक्ष की ओर से एक युवक की मोबाइल गुम हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। गुम मोबाइल कन्या पक्ष की ओर से कन्या के भाई के दोस्त के हाथ लगा। जिसके बाद युवक मोबाइल को वापस लौटने को तैयार था। फिर अचानक बाराती पक्ष के लड़कों ने लड़की पक्ष के युवक पर धारदार चाकू से सिर, गर्दन और सीने में जमकर वार कर दिया। जिसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही ले जाया गया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाराती का मोबाइल गुम होने के बाद मोबाइल बाजा बजाने वाले लोगों के हाथ लगा था। लेकिन आरोपी पक्ष समझ नहीं पाए। उनका आरोप था कि कन्या के भाई का दोस्त मोबाइल चोरी किया है। आक्रोश में आए बाराती लगभग रात्रि 9 बजे चार से पांच युवक चाकू लेकर पहुंचे और 19 वर्षीय युवक रामप्रसाद मेश्राम पर हमला कर दिया।

मेहमानों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक युवक कन्या के भाई का दोस्त था। वह बिलासपुर जिला के मूल निवासी थे।आरोपियों ने मृतक को लगभग 10 से 12 जगह चाकू से गोद डाला है। जिसमें सबसे ज्यादा सिर को चोट पहुंचा है और शरीर के सीना के साइड के दाया बाया हिस्सा में भी चाकू का निशान है। चाकू इतना धारदार था कि हमले के बाद उसका जीवित रह पाना बड़ा मुश्किल था। पुलिस द्वारा लगभग 6 संदिग्ध लोगों से पूछताछ किया जा रहा है।इन्हीं में से होंगे आरोपी यह तय माना जा रहा है, जिसमें नाबालिक भी हो सकता है।

पीड़ित पक्ष से कन्या की चाचा ने बताया कि विवाद कोई बहुत बड़ा नहीं था। विवाद मोबाइल गुम हो जाने के संबंध में था।मोबाइल किसी दूसरे व्यक्ति ने पाया था। उसके बाद मृतक के हाथ में लगा। दोनों पक्ष से रजामंदी भी हो गया था लेकिन आक्रोशित बाराती ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!