
जैन समाज के इस कार्य की सराहना करते हुए नपा अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा कि जैन समाज नर सेवा को नारायण सेवा मानकर लोगो की सेवा में हमेशा अग्रणी रहता है पशु पक्षियों की चिंता भी करना सबका धर्म है ऐसे पुनीत कार्य हेतु समाज के सभी सदस्य बधाई के पात्र है ।उक्त आयोजन में जैन श्री संघ के संरक्षक डॉ प्रदीप जैन अध्यक्ष ताराचंद सांखला सचिव मांगीलाल ढ़ेलडिया संघ के वरिष्ठ सदस्य गुलाबचंद नाहटा मूलचंद रतनबोहरा नगर पालिका के सभापति दीपक लोढा पार्षद गिरिजेश गुप्ता पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन संजय ढ़ेलडिया प्रकाश भंसाली लक्की लोढा मुकेश भंसाली प्रदीप गोलू चौरड़िया जैन युवा शक्ति के अध्यक्ष शुभम नाहटा सचिव शुभम श्रीश्रीमाल आनंद बाफना दर्शील चौरड़िया सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।




















