प्रदेश रूचि

चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष राजू पटेल मिले कलेक्टर से…आगामी UG नीट परीक्षा को लेकर किए ये अहम चर्चा..पिछले बार हुई थी गड़बड़ी

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजू पटेल बालोद जिला की नई जिलाधीश दिव्या उमेश मिश्रा से  मुलाकात किए इस दौरान राजू पटेल ने जहां शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा किए वही  आगामी 4 मई को यूजीनीट की परीक्षा आयोजित होनी है तथा नीट परीक्षा को लेकर गत वर्ष की में हुई गड़बड़ियों को लेकर भी कलेक्टर से चर्चा की गई और बताया कि छत्तीसगढ़ में बड़े अथक प्रयास से बालोद जिला को सेंटर पिछली बार मिला था लेकिन यहां हुई गड़बड़ियों के बाद इस बार बालोद में दो सेंटर शासकीय घनश्याम सिंह महाविद्यालय एवं नवोदय विद्यालय दुधली को बनाया गया है। चर्चा के दौरान राजू पटेल ने बताया कि गत वर्ष परीक्षा में परीक्षा केंद्र के जिम्मेदारों की लापरवाही से परीक्षार्थियों को कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ा था तथा इनके कारण परीक्षार्थी को मानसिक समस्या जूझना पड़ा था इस बार होने वाले परीक्षा में पिछले बार वाली गलती की पुनरावृत्ति ना हो तथा बच्चों का भविष्य अंधकार में न जाए साथ ही बालोद में इस एग्जाम की व्यवस्था हम अच्छा कैसे कर सके सारे विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर से मुलाकात के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष राजू पटेल के साथ  भारतीय जनता पार्टी के बालोद शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, कमल बजाज भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!