Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

माहेश्वरी समाज की पहल.. नेत्रदान और रक्तदान शिविर का करेंगे आयोजन..डिप्टी सीएम और विधायक ने किया पोस्टर विमोचन के साथ ये अपील

बालोद: नगर में माहेश्वरी पंचायत द्वारा महेश नवमी 4 जून को नेत्रदान और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पोस्टर का विमोचन उपमुख्यमंत्री अरुण साव और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने किया और उपमुख्यमंत्री एवं विधायक को शिविर में आने आमंत्रित किया गया।

साथ ही सर्व समाज को इस आयोजन में शामिल होने की अपील की गई। वही आयोजित नेत्रदान और रक्तदान शिविर के लिए विधायक संगीता सिन्हा द्वारा समाज को प्रोत्साहित भी किया गया। उल्लेखनीय हो कि नगर के माहेश्वरी भवन में 4 जून को नेत्रदान एवं रक्तदान का आयोजन माहेश्वरी पंचायत द्वारा किया गया है। बालोद माहेश्वरी पंचायत ने जिंदगी के साथ रक्तदान और जिंदगी के बाद नेत्रदान थीम पर उक्त शिविर आयोजन किया है।

माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष स्वरूप राठी ने बताया कि आने वाले महेश नवमी को नगर के गंजपारा स्तिथ माहेश्वरी भवन में नेत्रदान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमे सर्व समाज की सहभागिता अनिवार्य है। बता दे कि सेवा, त्याग और सदाचार की परिचायक माहेश्वरी समाज हर क्षेत्र में अग्रणी समाज है। इस दौरान माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष स्वरुप राठी, सुरेश टावरी, आशीष गांधी, प्रमोद पनपालिया, केशव मंत्री, कार्यक्रम प्रभारी पवन गांधी, कृष्णा राठी, हसमुख टुवानी, श्रवण टावरी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!