Skip to main content

प्रदेश रूचि

कुंए में गिरने से कक्षा 6 में पढ़ने वाली 12 साल के मासूम की हुई मौत..इस पूरे हादसे को लेकर गुंडरदेही पुलिस ने कहा…

 

बालोद – बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खलारी से बड़ा मामला सामने आया है। जहां पर कक्षा 6 में पढ़ने वाली 12 साल की मासूम की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल मासूम योग्यता साहू अपने घर के बाड़ी में स्थित कुएं नहाने गई थी और नहाने के लिए कुंए से पानी निकाल रही थी , लेकिन बाल्टी में पानी का वजन मृतिका योग्यता साहू के शरीर ज्यादा होने के कारण वह बाल्टी की वजन संभाल नहीं पाई और वह सीधे कुएं में जा गिरी। वही घटना के बाद बहुत देर तक बच्ची दिखाई नही दी तो उनके परिजनों ने बच्ची की तलास जारी कर दी। इस बीच बच्ची के पिता तामेश्वर साहू कुएं के पास जाकर देखे तो कुएं के बाहर बाल्टी नही होने से बच्ची के कुंए में गिरने की आशंका हुई जिसके बाद आनन-फानन में कुएं से बाल्टी निकालने के लिए कांटा लाया गया और कुएं में कांटे की मदद से तलाश शुरू की गई। लेकिन जैसे कांटे को कुंए में गहराई तक उतारा गया और कुछ फंसने की आशंका होने पर कांटे को बाहर निकाला गया तो उस पर बाल और बच्ची के कपड़े कुछ टुकड़े फंसे हुए थे। लेकिन इस दौरान वहां पर मौजूद बच्ची की मां यह दृश्य देखकर।चीखने चिल्लाने लगी और बेहोश हों गई।जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से करीब घंटे भर मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया।लेकिन बाहर आते तक बच्ची दम तोड चुकी थी।घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम पसरा रहा।वही मामले की जानकारी गुंडरदेही पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मृतिका बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही मामले पर गुंडरदेही थाना प्रभारी मनीष शेन्डे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस कुएं में हादसा हुआ वहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं थे। वही मामले पर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!