प्रदेश रूचि

होली पहले रंगो और पिचकारी से सजा दुकान..डोंगरगढ़ से पहुंचा पारंपरिक नंगाड़ेउपलब्धि:- भाजपा जिलाध्यक्ष के महज 2 माह के कार्यकाल में में रचा नया इतिहास..पढ़े पूरी खबरमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र……इस दौरान सीएम बोले पुलिस केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सुरक्षा का भी प्रतीकलोहारा नगर पंचायत उपाध्यक्ष सीट पर भी हुआ भाजपा का कब्जा, नेहा उपाध्याय चुनाव जीती, 16 में से 12 वोट मिलाजिला पंचायत के प्रथम सम्मेलन में ही एक्शन मोड में दिखी अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, जनहित के कार्यों को दी प्राथमिकता


गुरुर जनपद अध्यक्ष को शपथ से पहले झटका…पार्टी ने 6 वर्षो के लिए किया निष्कासित..पढ़े पूरी खबर

 

बालोद।जिले के गुरुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़कर जनपद अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित सुनीता साहू को भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्काशित कर दिया है। गुरूर जनपद पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध दुनिया साहू बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े हैं। यह अनुशासन भंग करने का मामला है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के आरोप में सुनीता साहू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बता दे कि भाजपा से दो प्रत्याशी मैदान में थे।पार्टी नेता ईसा प्रकाश साहू ने अपनी पत्नी सुभद्रा साहू को चुनाव मैदान में उतारा। इस फैसले से कई कार्यकर्ता नाराज हो गए थे। नाराज गुट ने सुनीता साहू को अपना प्रत्याशी बना दिया। दोनों गुटों में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई।मतगणना में सुनीता साहू ने सुभद्रा साहू को मात्र एक वोट के अंतर से हरा दिया था।जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने भी मामले पर कड़े कार्यवाही के संदेश दे चुके थे….भाजपा के इस फैसले के बाद आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी खटाई में नजर आ रही है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!