Skip to main content

प्रदेश रूचि

महिला दिवस विशेष: डौंडीलोहारा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने इन 32 महिलाओं का किया सम्मान… नपं अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम भी कार्यक्रम में हुए शामिल

 

बालोद/ डौंडीलोहारा । डौंडीलोहारा भाजपा मंडल की अध्यक्ष कुसुम शर्मा और भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहारा के पुराने जनपद कार्यालय भवन में एक सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया।जहां पर लोहारा नगर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान 32 महिलाओं को साड़ी और अन्य उपहार भेंटकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने सभी महिलाओं के कार्यों की सराहना की और कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के लिए खास रहता है। यह उनके सम्मान का अवसर है। इस सोच के साथ हमने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में दिन-रात मेहनत करने वाली नगर से जुड़ी हुई 32 महिलाओं को सम्मानित किया है। कार्यक्रम में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने भी कहा कि स्वच्छता दीदियों के कारण लोहारा नगर के हर वार्ड और गलियों में स्वच्छता दिखाई देती है। हर घर में कचरा उठाने पहुंचती हैं। नगर को साफ सुथरा रखने में इनका विशेष योगदान है। तो वही शिक्षा से जुड़ी महिलाओं और स्वास्थ्य से जुड़ी महिलाए भी सेवाभावी ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है जो तारीफे काबिल है।

बालोद जिले में भाजपा मंडल से पहली महिला अध्यक्ष हैं कुसुम शर्मा

ज्ञात हो कि बालोद जिले के अंतर्गत शामिल भाजपा के विभिन्न मंडलों में लोहारा से एकमात्र महिला अध्यक्ष के रूप में कुसुम शर्मा अपने पद और दायित्व का निर्वहन कर रही है। लगातार उनके द्वारा भाजपा के संगठन को एकजुट करने के साथ ही चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत दिलवाने में भी कड़ी मेहनत की गई है। महिलाओं के साथ-साथ भाजपा मंडल का भी नेतृत्व करते हुए वह स्वयं दूसरों के लिए उदाहरण पेश कर रही है। इस सम्मान कार्यक्रम पर मौजूद महिलाओं ने उनके इस पहल की सराहना भी की । वही मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने महिलाओं के सम्मान में कहा कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम “एक्सीलरेट एक्शन” रखी गई है. जिसका मतलब “तेजी से कार्य करना” है. यह थीम हमें बताती है कि हमें अपने ऊपर बहुत मेहनत और तेजी से काम करने की जरूरत हैं। महिला दिवस का दिन महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और सफलता को समर्पित है. 2025 की महिला दिवस हमें यह संदेश देती है कि अब समय आ गया है कि हम लैंगिक समानता की दिशा में तेजी से कार्य करें. आपने देखा होगा, महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है फिर चाहे वह विज्ञान हो, खेल हो या टेक्नॉलजी. लेकिन फिर भी समाज में अब भी कई चुनौतियां महिलाओं को लेकर बनी हुई हैं. इसलिए हमें मिलकर महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा देने का प्रयास करना चाहिए। इस महिला दिवस पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेंगे और हम एक समानता भरा समाज बनाएंगे आज हम सब यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं, जो कि महिलाओं की उपलब्धियों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित दिन है। आज की महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि उन्हें अभी भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एक सशक्त महिला ही अपने परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती है. इसलिए, आइए, इस महिला दिवस यह प्रण लें कि हम महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के अधिक अवसर प्रदान करेंगे और उनके साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम ने भी बढ़ाया महिलाओं का हौसला

कार्यक्रम में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम ने भी सम्मानित महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि 8 मार्च का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि यह एक आंदोलन है, एक सोच है, एक समर्पण है उन महिलाओं के लिए जिन्होंने समाज को नई दिशा दी है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण की बात करें तो महिलाओं को अपने हक के लिए पहले खुद से लड़ना होगा, ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत हो सके. आप अभी कदम नहीं उठाएंगे, तो समानता की यह दौड़ और लंबी हो जाएगी. महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है. जब हम बेटियों को आगे बढ़ने का मौका देंगे, जब हम महिलाओं को निर्णय लेने का हक देंगे, तभी असली समानता आएगी. आज, हम सभी यह प्रण लें कि हम महिलाओं का समर्थन करेंगे, उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

इनका हुआ सम्मान

आयोजन में ऐनुका सार्वा,ललिता निषाद,लता मालेकर,डोमेश्वरी कोलियारे,मीना तमुरिया,उमा बाई और डोंडी लोहारा नगर के लगभग 32 महिलाओं का एवं नगर पंचायत के स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोहारा कुसुम शर्मा , नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, महामंत्री संदीप लोढा, जशराज शर्मा , धर्मेंद्र निषाद, सुभद्रा ताडेकर, ममता यादव , ममता शर्मा, गायत्री देवांगन, नेहा उपाध्याय, सूर्यकला ठाकुर, रेवती कोलहारे, दसोदा भूआर्य, शिवानी भंसाली , रहिमत कोसमा , प्यारेलाल निषाद, पायल सोनी, लता गुप्ता पलाश गुप्ता, हारेश्वर सिन्हा , धीरेंद्र टाक, पलाश गुप्ता, राजू भंसाली, धीरज जैन,दिलीप बाफना, संदीप भंसाली मीनू ठाकुर तुकाराम साहू आरती सचेती निखिल शर्मा प्रणव साहू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!