प्रदेश रूचि

तांदुला डुबान क्षेत्र में तरबूज के खेती तथा गिधाली में किसान कालिन्द्री के खेत में पहुंचे कलेक्टर चंद्रवाल….शाक-सब्जी उत्पादन कार्य का लिया जायजाबालोद शहरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग हुई पूरी.. नया बस स्टैंड में खुला पुलिस सहायता केंद्रहोली पहले रंगो और पिचकारी से सजा दुकान..डोंगरगढ़ से पहुंचा पारंपरिक नंगाड़ेउपलब्धि:- भाजपा जिलाध्यक्ष के महज 2 माह के कार्यकाल में में रचा नया इतिहास..पढ़े पूरी खबरमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र……इस दौरान सीएम बोले पुलिस केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सुरक्षा का भी प्रतीक


म्युल अकाउंट मामले में 4 लोगो की हुई गिरफ्तारी.. म्यूल अकाउंट से अब तक करोड़ों के ट्रांजेक्शन और 13 लोग हो चुके गिरफ्तार….

बालोद।बालोद थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र बालोद शाखा के म्यूल एकांउट खाता धारको के प्रकरण में बालोद पुलिस ने 04 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण में संलिप्त अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक एस आर भगत के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के पर्वेक्षण व एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में आनलाईन के माध्यम से लोगो से ठगी करने वालो पर सतत नजर रखी जा रही है इसी क्रम में भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समनवय पोर्टल के माध्यम से थाना बालोद क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र बालोद शाखा के म्यूल एकांउट खाता धारको का अवलोकन पर पाया गया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र IFSC CODE MAH002398 में कुल 10 बैंक ऑफ महाराष्ट्र खाता धारको के एकाउंट में देश के अलग अलग राज्यो मे हुए अनेको लोगो से हुए अलग अलग सायबर फ्राड का कुल रकम करीब 3,19,145 रूपये को 10 खातो में प्राप्त किया गया है। उपरोक्त कुल 10 बैंक खातो मे अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए बैंक खातो का इस्तेमाल कर रकम प्राप्त करना पाया गया तथा उन खातो में आन लाईन ठगी के रकम प्राप्त हुई है। इन खातो के संबंध मे दिगर राज्यों से आन लाईन शिकायत पंजीबद्ध होना पाया गया है। संदिग्ध उक्त कुल 10 बैंक खातो का उपयोग आनलाईन ठगी के रकम प्राप्त करने में प्रयोग होने व अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए उपयोग मे लिया जाना तथा उपरोक्त खाता धारको द्वारा यह जानते हुए कि उक्त रकम छल से प्राप्त किया गया रकम है तथा कई खाते जिसमे साईबर फ्राड के पैसे एक से अधिक बार जमा हुए है उपरोक्त सभी खाता धारको के द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर साईबर फ्राड कर अवैध धन अर्जित करना पाये जाने से उपरोक्त बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सभी 10 म्यूल बैंक खाता धारको के विरूद्ध बीएनएस की धारा 317(2),317(4),318(4),61(2), (ए), 111 बीएनएस 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैंक के खाता धारको को नोटिस जारी कर थाना बुलाकर पुछताछ किया गया जिस पर आरोपियों द्वारा देश के अलग अलग हिस्सो से साइबर ठगी की राशि को अपने एकाउंट मे लेना स्वीकार किये। तथा बैंक खाता को किराये पर देने एवं किराये पर लेने वाले के उपर कार्यवाही की गई। तथा करोड़ों का ट्रांजेक्शन हुआ है। सोमवार को राहुल कुमार मालेकर पिता टीकाराम मालेकर उम्र 25 वर्ष वार्ड 10 डौण्डी लोहारा थाना डौण्डी लोहारा,खिलेश्वरी धुर्वे ऊर्फ आकांक्षा पिता राधेश्याम धुर्वे उम्र 27 वर्ष ग्राम गिधाली थाना डौण्डी लोहारा हाल पता नेहरू नगर भिलाई जिला दुर्ग,
सतनाम सिंग पिता जसबीर सिंग उम्र 25 वर्ष प क्वार्टर नं. 04/ई, सड़क 11, जोन 03 खुर्सीपार भिलाई व प्रवीण श्रीवास्तव पिता राजीव श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष सुभाष नगर थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!