बालोद।नगरीय निकाय चुनाव में बालोद और दल्ली राजहरा में बागी प्रत्याशी के रूप से चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं पर भाजपा के साथ ही कांग्रेस ने भी सख्त रुख अपनाया है। भाजपा की तरह कांग्रेस ने भी जिले 7 कांग्रेसियों को पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया है। इसमें नगर पालिका बालोद के 6 और दल्ली राजहरा नगर पालिका के 01कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को काग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्काशित कर दिया है।नगर पालिका चुनाव में बागी होकर निर्दयलीय चुनाव लड़ रहे हैं।दरअसल, टिकट की दावेदारी करने के बाद भी कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दी। इसके चलते कांग्रेस में बवाल मच गया। पार्टी से टिकट नहीं मिली तो 7 वार्डों से 7 कांग्रेसी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूद गए। जिला काग्रेस कमेटी के महामंत्री रतिराम कोसमा ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में बालोद जिला के विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ कर पार्टी विरोधी गतिविधि में सक्रियता से भाग लेने के कारण बालोद और दल्ली नगर पालिका क्षेत्र में 7 कांग्रेसियों को पार्टी से (06) वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।जिसमें बालोद नगर पालिका से ज्योति शर्मा,दीपक चोपड़ा,शकील खान,जीतेन्द्र पाण्डेय योगराज भारती,धनेश्वरी ठाकुर और दल्ली राजहरा नगर पालिका से सुमन मेश्राम को काग्रेस पार्टी ने 6 साल से निष्काशित कर दिया है।
भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने बागियों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही…7 कांग्रेसियों को 6 साल के लिए किए निष्कासित
